टोंक: सदर थाना क्षेत्र के रिलायंस पेट्रोल पंप के पास ट्रक से गिरने से घायल व्यक्ति की जयपुर में हुई मौत
Tonk, Tonk | Jun 28, 2025 टोंक सदर थाना अधिकारी जयमल सिंह ने शनिवार को बताया कि बहीर निवासी मोहम्मद यासीन जो ट्रक पर खलासी का काम करता थ। गत 20 जून को रिलायंस पेट्रोल पंप के पास खड़े अपने ट्रक पर रस्सी बांधने के लिए चढ़ रहा था ।इसी दौरान वह नीचे गिर गया ।जिसे सआदत अस्पताल से जयपुर रैफर किया गया था। जिसकी जयपुर में शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।