मेरठ: IIMT यूनिवर्सिटी के हॉस्टल से गिरकर छात्रा की मौत के मामले में गुस्साए छात्रों ने लगाया जाम और किया हंगामा
Meerut, Meerut | May 20, 2026 मेरठ की निजी यूनिवर्सिटी आईएमटी के गर्ल्स हॉस्टल में MBA छात्रा का शव मिलने से हड़कंप मच गया। छात्रा का शव संदिग्ध हालात में मिला है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और न ही छत से कूदने की आधिकारिक पुष्टि हुई है।बताया जा रहा है कि छात्रा की रूममेट को भी यह जानकारी नहीं थी कि वह कब से कमरे में मौजूद नहीं थी।