बांका: ईवीएम वेयरहाउस का डीएम व एसपी ने किया त्रैमासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था और अभिलेखों की हुई जांच
Banka, Banka | Jun 6, 2026 जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला एवं एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने शनिवार की शाम 6 बजे ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की गई।