कांके: रांची के दशमफॉल थाना क्षेत्र में अज्ञात युवती की हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jul 5, 2026 रांची के दशमफॉल थाना क्षेत्र में अज्ञात युवती की हत्या मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। रविवार दोपहर करीब तीन बजे प्रेस वार्ता कर ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि पुलिस ने मृतका की पहचान खूंटी निवासी 18 वर्षीय हिरसी कुमारी के रूप में करते हुए उसके प्रेमी चेतन मुंडा को गिरफ्तार किया है।