आगर: कसाई देहरिया के सोलर प्लांट में अज्ञात लोगों ने की तोड़फोड़, ₹2 लाख का नुकसान, पुलिस ने मामला दर्ज किया
आगर जिले के गांव कसाई देहरिया स्थित सोलर प्लांट में बीती रात अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। घटना में 19 सोलर प्लेटें क्षतिग्रस्त हुई हैं, जिससे लगभग 2 लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।फरियादी रुद्रपाल सिंह पिता शैलेन्द्र सिंह भदौरिया,निवासी इंगोसा रायपुरिया,हाल निवासी तिरुपति कॉलोनी आगर ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई।