उज्जैन: काल भैरव मंदिर को मुंबई के श्रद्धालुओं ने दान किए 10 लाख के बैरिकेड्स, एसडीएम ने लिया सावन तैयारियों का जायजा 🛕🚧
सावन-भादौ माह से पहले उज्जैन के भगवान काल भैरव मंदिर में दर्शन व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए मुंबई निवासी श्रद्धालु मनीष और समीर पांचाल ने करीब 10 लाख रुपये की लागत के बैरिकेड्स दान किए हैं। एसडीएम एल.एन. गर्ग के सुझाव पर श्रद्धालुओं ने नकद राशि देने के बजाय सीधे बैरिकेड्स तैयार करवाकर मंदिर समिति को सौंपे। फिलहाल 100 बैरिकेड्स की पहली खेप मंदिर पहुंच चुकी है और 200 अन्य जल्द ही आ जाएंगे। इसके साथ ही एसडीएम ने अधिकारियों के साथ मंदिर परिसर का औचक निरीक्षण किया और सफाई, पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अतिक्रमण हटाने के आवश्यक निर्देश दिए, ताकि लाखों श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन प्राप्त हो सकें।
#KaalBhairavTemple #UjjainNews #Sawan2026 #MPNews #Sitit24News
Ujjain Urban, Ujjain | Jul 27, 2026