महनार: पुलिस पर वसूली का आरोप, ERB-1 टीम के खिलाफ जांच के बाद होगी कार्रवाई
वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र में तैनात ERB-1 पुलिस टीम पर यूपीआई के माध्यम से पैसे लेने का मामला सामने आया है। इस मामले में एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने सख्त कार्रवाई की है।शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर रात सूचना के आधार पर ERB-1 की पुलिस टीम महनार थाना क्षेत्र के देशराजपुर गांव पहुंची