बदायूं: मा0 न्यायालय स्पेशल पॉक्सों कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले बाल अपचारी को 10 वर्ष कारावास और ₹40,000 की सजा सुनाई
Budaun, Budaun | Apr 30, 2026 मा0 न्यायालय स्पेशल पॉक्सों कोर्ट,बदायूँ द्वारा बाल अपचारी को धारा 376 भादवि के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध के लिए 10 वर्ष के कठोर कारावास के दण्ड एवं 40000/-रु0 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया । अर्थदण्ड अदा न करने पर बालअपचारी को 06 माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा । बाल अपचारी द्वारा इस मामले में पूर्व में जेल में व्यतीत की गयी।