हनुमानगढ़: चक 2 एसएसडब्ल्यू भभुता सिद्ध मंदिर में दर्शन करने गए युवक पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला, थाना में मामला दर्ज
हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय के निकटवर्ती चक 2 एसएसडब्ल्यू स्थित भभूता सिद्ध मंदिर में दर्शन करने गए युवक पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला करने का एक मामला सामने आया है। घायल युवक की पर्चा बयान के आधार पर टाउन थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।