विदिशा नगर: मिर्जापुर के पास लावारिश खड़े ट्रक में मिली गायें, कई गायों की हो चुकी थी मौत
विदिशा पुलिस ने बुधवार को एक ट्रक को लावारिस हालत में बरामद किया, उसकी तलाशी ली तो वह गायों से भरा हुआ था। पुलिस में जब्त करके गायों को गौशाला में पहुंचाया। बता दें कि जिले में पिछले कुछ दिनों गौ तस्करी के मामले बढ़ते जा रहे है। आज सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली थी कि मिर्जापुर के पास में एक त्रिपाल से ढका एक ट्रक काफी समय से खड़ा है ।