विदिशा नगर: विदिशा में खरीफाटक ओवर ब्रिज पर युवक के साथ हुई लूट का पुलिस ने किया पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार
विदिशा में खरीफाटक ओवर ब्रिज पर युवक के साथ हुई लूट की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि फरियादी ने कर्ज चुकाने के लिए खुद के साथ लूट की झूठी कहानी बनाई थी। पुलिस ने बताया कि ऑनलाइन गेम और जुए की लत में युवक को कर्जदार बना दिया था। जिसको लेकर फरियादी ने लूट की झूटी कहानी रची थी।