विदिशा नगर: 16 से 18 मार्च तक भव्य वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का होगा आयोजन, एक महीने से चल रही तैयारी
विदिशा के अरिहंत विहार में 16 से 18 मार्च तक भव्य वेदी प्रतिष्ठा कलशारोहण तिलक महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। जिसको लेकर आज (बुधवार) एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें तीन दिवसीय कार्यक्रम की जानकारी दी गई। पत्रकार भवन प्रेस क्लब संघ कार्यालय में श्री तारण तरण दिगंबर जैन समाज द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।