विदिशा नगर: पीएम ने किया पीएम सूरज राष्ट्रीय पोर्टल का शुभारंभ, कलेक्ट्रेट में देखा गया लाइव व हितग्राही को दिया गया मौके पर लाभ
बुधवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम सूरज राष्ट्रीय पोर्टल का शुभारंभ किया। कलेक्ट्रेट में कलेक्टर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा इसका सीधा प्रसारण भी देखा गया। कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य ने बताया कि अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति पिछड़ा वर्ग के लिए रोजगार संबंधी योजनाएं इससे जुड़ी हुई हैं। हितग्राहियों को मौके पर लाभ भी दिया गया।