पुष्पराजगढ़: बसही में कांग्रेस की बैठक में सम्मिलित हुए पुष्पराजगढ़ विधायक फुदेलाल सिंह हुए शामिल
बसही में बुधवार को 3 बजे कांग्रेस की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पुष्पराजगढ़ विधायक फुदेलाल सिंह उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, विभिन्न जन समस्याओं को मजबूती से रखने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाईगई। पुष्पराजगढ़ विधायक ने कार्यकर्ताओं से जन समस्याओं को दूर करने में अपनी प्रभावी भूमिका बनाने को प्रेरित किया।