भीषण गर्मी के बीच हजारीबाग में लगातार हो रही बिजली कटौती ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लोग घंटों बिजली गुल रहने की समस्या से परेशान हैं। एक ओर तापमान लगातार बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर बिजली की आंख मिचौली ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।