मनोहरथाना: खजूरी में सोलर प्लांट प्रारंभ, 350 कृषि उपभोक्ताओं को मिलेगी 6 घंटे बिजली
कुसुम कम्पोनेंट योजना के तहत सोलर प्लांट को सिंक्रोनाइज व कमीशनिंग कर विधिवत उत्पादन चालू कर दिया है।खजूरी में ग्लोबल सोलर पार्क फर्म के द्वारा 1.72 मेगावाट का ऑन ग्रिड सोलर प्लांट स्थापित किया गया है। इस प्लांट के लगने से क्षेत्र के 350 कृषि उपभोक्ताओं को दिन में 6 घंटे एवं घरेलू उपभोक्ताओं को भी निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी ।