जबलपुर से गुजरात की और भूसे से भरा ट्रक रसलपुर बायपास पर पिछले दो पहिये निकलने से पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई। सूचना पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घटना के कारण जाम लग गया था। जिसे पुलिस ने तत्काल खुलवाया। क्रेन और पोकलैंड मशीन से ट्रक को सड़क किनारे किया था।