जसरा मंडी का डिप्टी डायरेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, जर्जर सड़कों और अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
जसरा, प्रयागराज। जसरा सब्जी मंडी में शुक्रवार को डिप्टी डायरेक्टर मंडी प्रशासन संजय कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडी की जर्जर सड़कें, टूटी नालियां और मूलभूत सुविधाओं की कमी देखकर उन्होंने नाराजगी जताई।
उन्होंने बताया कि सड़कों और नालियों के निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है, इस हफ्ते स्वीकृति मिलने के बाद नवंबर के पहले हफ्ते में काम शुरू करा दिया जाएगा। 5 साल से बंद शौचालय को लेकर कहा कि ठेकेदार से बात हो गई है, कल से शौचालय चालू हो जाएगा।
अवैध कब्जों पर उन्होंने कहा कि जो लोग व्यापार नहीं कर रहे, सिर्फ कब्जा किए हैं उन्हें हटाया जाएगा, नई दुकानें बनाई जाएंगी। पेयजल के लिए 2 वाटर कूलर और सबमर्सिबल लगाने का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया।
इस दौरान आढ़ती गुलशन यादव ने लाइसेंस रिन्यू न होने की शिकायत की, जिस पर डिप्टी डायरेक्टर ने मंडी सचिव को तुरंत कार्रवाई का निर्देश दिया। मौके पर उपनिदेशक निर्माण अखिलेश सिंह, मंडी सचिव श्याम लाल सिंह, किसान नेता धर्मेंद्र सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
#jasrs_mandi
Allahabad, Allahabad | Oct 7, 2026