मुज़फ्फरनगर: साइबर ठगी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, म्यूल अकाउंट गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों के लेनदेन का खुलासा
साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए म्यूल बैंक अकाउंट सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। जांच में 80 लाख रुपये से अधिक का लेनदेन सामने आया है। गिरोह देशभर में साइबर ठगी में 18 करोड़ रुपये से जुड़ा पाया गया है। आरोपी 5 प्रतिशत कमीशन पर खाते उपलब्ध कराते थे।