नगीना: नगीना क्षेत्र में बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज पिता पर नाबालिग बेटी की हत्या का आरोप, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
Nagina, Bijnor | Apr 22, 2026 नगीना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती की मौत का पता चलने पर बुधवार की दोपहर करीब 12:00 बजे पुलिस पहुंची। बताया जाता है की नाबालिग बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज होकर एक पिता पर ही नाबालिग बेटी की हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी पिता को हिरासत में लिया है।