लाडपुरा: कोटा में घर के बाहर से बाइक चोरी, VIDEO में दिखा- लॉक खोलकर गए, 1 मिनट बाद लौटे और फिर स्टार्ट करके ले गए
Ladpura, Kota | May 11, 2026 कोटा में चोरी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही। अब महावीर नगर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात बदमाश घर के बाहर खड़ी बाइक को चंद मिनट में चोरी कर फरार हो गए। चोरी से पहले बदमाश गली में रैकी करते रहे। पीड़ित ने चोरी की शिकायत थाने में दी है। चोरी का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।