रायबरेली: कोतवाली नगर पुलिस ने अवैध शस्त्र, कारतूस और बाइक के साथ 13 मुकदमों में दर्ज अभियुक्त को थानाक्षेत्र से किया गिरफ्तार
Raebareli, Raebareli | Apr 9, 2026
कोतवाली नगर पुलिस टीम ने,गुरुवार को थाना क्षेत्र से तेरा मुकदमों में दर्ज एक अभियुक्त को,थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया और एक चोरी की बाइक भी बरामद हुई है।अभियुक्त को,थाना कार्यालय पर लाकर अभियोग पंजीकृत करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि,अभियुक्त पर कई थानों में मुकदमे पंजीकृत है। जिस पर कार्रवाई की गई है।