चूरू: गांव रामपुरा बास के पास पैदल युवक को बाइक ने मारी टक्कर, घायल को जिला अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Oct 10, 2025 चूरू के सरदारशहर रोड पर गांव रामपुराबास के पास मंदिर से पैदल घर लौट रहे युवक को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक के सिर, हाथ व पैर में चोट आयी। घायल युवक को परिजनों ने निजी वाहन से राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। जहां मौजूद डाॅक्टर व नर्सिंग स्टाफ ने घायल युवक का ईलाज किया। सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।