पन्ना: विधवा महिला ने ज़मीन हड़पने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार
Panna, Panna | May 14, 2026 पन्ना जिले से जालसाजी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ ग्राम उमर झाला में एक विधवा महिला की 14 एकड़ कीमती जमीन अपनों ने ही हड़प ली। आरोप है कि पति की मौत के बाद फर्जी दान पत्र के जरिए यह धोखाधड़ी की गई। पीड़िता ने आज कलेक्टर को शिकायती पत्र सौंपकर बानो खातून और अन्य के खिलाफ FIR की मांग की है।"