मेजा: भभौरा गांव मड़ई में लगी आग, अनाज जलकर हुआ राख, भैंस गंभीर रूप से झुलसी
Meja, Allahabad | Mar 30, 2026 मेजा थाना क्षेत्र के भभौरा गांव में आज सोमवार दोपहर करीब 01:00 के आसपास आनंद प्रकाश मिश्र की मड़ई में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग से मड़ई में रखा अनाज व घरेलू सामान जलकर राख हो गया, जबकि बंधी भैंस बुरी तरह झुलस गई। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।