शिवपुरी नगर: रिश्तेदारों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार
शिवपुरी जिले के ग्राम राउटोरा निवासी 26 वर्षीय राजेन्द्र रजक आज शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे एसपी कार्यालय पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि रामनिवास रजक और संतोष रजक उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि संतोष रजक झूठा दावा कर 50 हजार रुपये मांग रहा है, जबकि रामनिवास रजक घर छोड़ने का दबाव बना रहा है।