फिरोज़ाबाद: यूथ योगा फिटनेस क्लब द्वारा अटल पार्क फ़िरोज़ाबाद में होली मिलन समारोह सम्पन्न, सभी ने एक दूसरे को लगाया गुलाल
यूथ योगा फिटनेस क्लब द्वारा अटल पार्क फ़िरोज़ाबाद में होली मिलन समारोह का आयोजन योग गुरू वीरेश उर्फ मनोज के नेतृत्व में किया गया। जिसमें सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाते हुए होली मिलन कार्यक्रम का महत्व बताया। उन्होंने बताया पिछले डेढ़ साल से वह यहाँ निःशुल्क योगा करा रहे है। जिसमें सभी जन बढ़ चढ़ कर रुचि दिखा रहे हैं।