मुरैना नगर: राधिका पैलेस रोड पर चोरी की बाइक लेकर खड़े वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 7 चोरी की बाइक बरामद, 5,50000 बताई कीमत
मुरैना जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई 7 मोटर साइकिलें बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 5 लाख 50000 बताई गई है वहीं आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।