आरा के हृदय स्थल में पर्यावरण, आधुनिक मनोरंजन और भोजपुरी संस्कृति का नया प्रतीक
‘वीर कुंवर सिंह पार्क’ का भव्य कायाकल्प
आरा। भोजपुरवासियों के लिए 13 अगस्त 2026 का दिन एक महत्वपूर्ण सौगात लेकर आया। जिला पदाधिकारी, भोजपुर श्री तनय सुल्तानिया एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी (DFO), भोजपुर श्री प्रद्युम्न गौरव द्वारा आज रमना मैदान स्थित वीर कुंवर सिंह पार्क का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पार्क के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का अवलोकन किया गया तथा इसके उपरांत पार्क को औपचारिक रूप से आम जनों के लिए खोल दिया गया।
Arrah, Bhojpur | Aug 13, 2026