अरेराज: हरसिद्धि पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत 10 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
हरसिद्धि पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में छापेमारी कर हत्या के प्रयास,मद्य निषेध सहित अन्य कांडों में शामिल अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियान के तहत पुलिस ने उक्त कार्रवाई किया। जानकारी पुलिस के द्वारा मंगलवार की शाम 5:11 पर दी गई।