एटा: बृजभूषण शरण सिंह यौन शोषण केस में बरी, विश्व हिन्दू महासंघ ने एटा के शारदा सिनेप्लेक्स पर बांटी मिठाई, जताई खुशी
एटा में विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष हुतेन्द्र सिंह जादौन के नेतृत्व में पूर्व भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बरी होने पर खुशी मनाई गई। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें वर्ष 2023 के महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोप से बरी कर दिया है। इस अवसर पर सोमवार शाम ठण्डी सड़क स्थित शारदा सिनेप्लेक्स पर मिष्ठान वितरण किया गया।