शामली: वृद्ध ने डीएम कार्यालय शामली पहुंचकर हरियाणा निवासी व्यक्ति पर जमीन पर कब्जे की कोशिश का लगाया आरोप
Shamli, Shamli | May 12, 2026 मंगलवार की दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली जिले के गांव भूरा निवासी वृद्ध मतलूब डीएम कार्यालय पर पहुुंचा। वृद्ध ने हरियाणा निवासी एक व्यक्ति पर पंजीकृत बैनामे की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश का आरोप लगाया। ग्रामीण ने बताया कि आरोपी उसकी मुख्य जमीन को अपना बता रहा है और उसे दूसरी पीछे की तरफ स्थित जमीन देना चाहता है। न्याय की गुहार लगाई है।