खरगोन जिले के सेगांव में जिला आदिवासी कांग्रेस ने शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन गृहमंत्री द्वारा आदिवासियों को 'वनवासी' संबोधित किए जान े के विरोध में किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष दिनेश मुकाती ने किया ।