मोहिउद्दीननगर: एनएच 122 बी कचहरी गाछी के पास अनियंत्रित ट्रक हार्डवेयर दुकान में घुसा, उपचालक गंभीर रूप से जख्मी
एनएच 122 बी के कचहरी गाछी के पास शुक्रवार की सुबह करीब 6: 02 बजे एक अनियंत्रित ट्रक हार्डवेयर की दुकान में घुस गया। जिससे उपचालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उपचालक को ट्रक से निकालकर निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि गहरी धुंध के कारण ट्रक चालक अनियंत्रित हो गया था।