बांधवगढ़: किरंताल में पुराने विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर किया हमला, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी
उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम किरनताल में पुराने विवाद को लेकर एक गंभीर मारपीट का मामला सामने आया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, केशव प्रसाद साहू पिता बलीराम साहू उम्र 52 वर्ष निवासी किरनताल के घर में गांव के ही पूनम साहू और दूईजी साहू जबरन घुस गए।आरोप है कि दोनों आरोपियों ने पुराने विवाद को लेकर फरियादी के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की