जौनपुर: गुरुवार को श्रद्धालु ढोल-नगाड़े के साथ सूर्य को अर्घ्य देने के लिए जमीन पर लेटते हुए अपने घरों से निकले
बिहार का प्रसिद्ध डाला छठ का पर्व पूर्वांचल में भी आस्था का केंद्र बन गया है। तीन दिनों तक चलने वाला डाल छठ पर्व गोमती नदी के किनारे धूमधाम से मनाया जा रहा है गुरुवार को 3 बजे पूजा के दूसरे दिन लोग डूबते हुए सूर्य देव को जल देकर अपनी पूजा अर्चना करते हैं। इसको लेकर व्रती माताएं बहने व भाइयों द्वारा विधि विधान से ढोल नगाड़े के साथ नदी तलावों तक जाया जाता है।