जौनपुर: कबिरुद्दीनपुर गांव के प्रधान ने SP से मिलकर अपनी जान की सुरक्षा की लगाई गुहार, मांगी सुरक्षा
गौरव बादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबिरुद्दीनपुर गांव के ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव की गला काटकर हत्या के मामले में मृतक अनुराग यादव के परिवार की मदद करने को लेकर गांव के प्रधान को भी अपनी जान का खतरा समझ आ रहा है। हालांकि गांव के प्रधान ने आज बुधवार को करीब 12:30 बजे एसपी कार्यालय पहुँच कर एसपी से मिलकर अपनी जान माल की सुरक्षा को लेकर गुहार लगाई है।