जौनपुर: बडसरा गांव में हत्या के दोषी दो सगे भाइयों समेत तीन को सुनाई गई आजीवन कारावास की सजा
अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम अनिल कुमार यादव की अदालत ने बुधवार को खुटहन थाना क्षेत्र के बडसरा गांव में आज से 4 वर्ष पूर्व जमीनी विवाद को लेकर राजेश तिवारी की सीने में गोली मारकर हत्या करने के दोषी दो सगे भाई संदीप तिवारी, संजय तिवारी व अम्बुज तिवारी को हत्या में दोषी पाते हुए कोर्ट ने आजीवन कारावास एवं प्रत्येक को 10-10 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाया।