जौनपुर: छठ पर्व के अवसर पर शहर में रहेगा रूट डायवर्जन
छठ पर्व को देखते शहर में सात नवम्बर गुरुवार को दोपहर दो बजे से शाम सात बजे तक तथा आठ नवम्बर शुक्रवार को प्रात: चार बजे से आठ बजे तक यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत रूट डायवर्जन रहेगा। जिससे व्रती महिलाओं को घाट तक सुगमता पूर्वक पहुचनें में कोई दिक्कत न हो। जिला प्रशासन ने आमजन से अनुरोध किया है कि है कि डायवर्जन किए गए स्थानों से अपने वाहन को न ले जाएं।