सारवां में JLKM की संगठन विस्तार बैठक
सारवां, 26 सितंबर 2026: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की संगठन विस्तार को लेकर बैठक हाई स्कूल मैदान में आयोजित हुई। जिला अध्यक्ष चंदन वर्मा के नेतृत्व में हुई बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और युवाओं ने सदस्यता ग्रहण की।
बैठक में सारवां प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। दयानंद रावत को प्रखंड अध्यक्ष, पुरन यादव, बिरेंद्र मंडल और कुंदन रावत को उपाध्यक्ष, कुंदन रावत को महासचिव बनाया गया।
वहीं बमशंकर यादव, मनोज यादव, अरुण यादव और सुनील कुमार वर्मा को सचिव, योगेश रावत को प्रवक्ता, निरंजन वर्मा को संगठन सचिव और रितेश यादव को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में संगठन को पंचायत और बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई।
#jlkm #jlkm_झारखंड_लोकतांत्रिक_क्रांतिकारी_मोर्चा #deoghartalks #jayrammahto #deoghar