कटनी ग्रामीण: मोडिया तिराहा के पास हुए सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा
कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के मोडिया तिराहा के पास हुए सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार साल्हेमारे जुजावल निवासी मोहित सिंह उम्र 19 वर्ष कुछ दिन पहले दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई