हनुमानगढ़: स्वास्थ्य विभाग ने केले के गोदाम पर छापामारी की, सीएमएचओ डॉक्टर नवनीत शर्मा के नेतृत्व में टाउन में की गई कार्रवाई
मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को हनुमानगढ़ टाऊन में केले के गोदाम में छापामारी की। CMHO डॉक्टर नवनीत शर्मा के अनुसार कुछ व्यापारी मसाले से केले को पकाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं है। हालांकि गोदाम में मसाले से केले पकाने का मामला सामने नहीं आया मगर काफी अनियमितताएं मिली।