ललितपुर: आजादपुरा निवासी विधवा महिला ने जिलाधिकारी से की शिकायत, कहा- जमीन पर अवैध कब्जे और बिक्री रोकने की मांग की
आजादपुरा क्षेत्र निवासी एक विधवा महिला ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अपनी पैतृक कृषि भूमि पर कथित अवैध कब्जा और अवैध बिक्री के प्रयासों को रोकने की मांग की है। महिला का आरोप है कि पति की मृत्यु के बाद कुछ लोग उनकी जमीन पर कब्जा करने और उसे बेचने की कोशिश कर रहे हैं। जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।