राजनगर: केन-बेतवा लिंक परियोजना: मुआवजे की मांग पर उग्र हुआ आंदोलन, पांचवें दिन भी निर्माण कार्य ठप
जानकारी के अनुसार बमीठा थाना क्षेत्र के अंतर्गत केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर विस्थापित ग्रामीणों का आंदोलन अब उग्र रूप लेता जा रहा है। उचित मुआवजा और पुनर्वास की मांग को लेकर हजारों परिवार पिछले कई दिनों से धरने पर डटे हुए हैं। गुरुवार को आंदोलन का पांचवां दिन रहा, जहां दोपहर करीब 12 बजे तक निर्माण कार्य पूरी तरह बंद रहा।