कोहकामेटा में सेवा सेतु शिविर आयोजित, 132 हितग्राही हुए लाभान्वित
सेवा संकल्प अभियान के तहत कोहकामेटा में आयोजित ब्लॉक स्तरीय सेवा सेतु शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा 132 हितग्राहियों को योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में आयुष्मान योजना, स्वास्थ्य, श्रम, राजस्व, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम के साथ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
#सेवा_संकल्प_अभियान #सेवा_सेतु_शिविर #SevaSankalpAbhiyan #SevaSetu #Narayanpur
9 views | Narayanpur, Chhattisgarh | Oct 1, 2026