कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर एक बड़ी आपराधिक घटना को टाल दिया है। यह कार्रवाई नए थानाध्यक्ष सुनील कुमार के पदभार संभालने के बाद की गई है।थानाध्यक्ष सुनील कुमार को गुरहनवा गांव में तीन संदिग्ध युवकों के बाइक पर घूमने और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की गुप्त सूचना मिली थी।