किशनगंज: बारिश की कामना को लेकर गणेश थानक पर दो क्विंटल घूघरी का प्रसाद वितरित किया गया
जानकारी शुक्रवार सुबह 11 बजे मिली किशनगंज क्षेत्र में अच्छी बारिश की कामना को लेकर कस्बे के बड़े खलिहान स्थित गणेशजी के थानक पर विशेष पूजा-अर्चना कर करीब दो क्विंटल गेहूं व गुड़ से बनी घूघरी का प्रसाद वितरित किया गया। महिलाओं ने मंगल गीत गाए और श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि व अच्छी वर्षा की प्रार्थना की।