शाहजहांपुर: सपा प्रवक्ता के बयान पर भड़का ब्राह्मण समाज, थाने पहुंचकर दी तहरीर और कार्रवाई की मांग की
शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के विरोध में बुधवार को ब्राह्मण समाज के लोग सदर बाजार थाने पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। लोगों का आरोप है कि 12 मई की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाटी ने समाज के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिससे भावनाएं आहत हुई हैं।