नारायणगढ़: शहजादपुर में महारानी पद्मावती कॉलेज की 8वीं वार्षिक एथलेटिक मीट का भव्य आगाज
महारानी पद्मावती गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वीमेन, शहजादपुर में 23 अक्टूबर को 8वीं वार्षिक एथलेटिक मीट का उद्घाटन हुआ। वरिष्ठ कोच डॉ. परवीन कुमार ने इसे आधिकारिक रूप से शुरू किया। कार्यक्रम में 100 और 200 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप और कबड्डी जैसे मुकाबले हुए, जिसमें छात्राओं ने दमदार प्रदर्शन किया। कॉलेज प्रबंधन ने खेल को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई।