हरदा: गंजाल मोरन परियोजना के विरोध में आदिवासियों का पैदल मार्च, रहटगांव से हरदा तक गूंजे नारे
Harda, Harda | Apr 24, 2026 गंजाल मोरन परियोजना को निरस्त करने की मांग को लेकर आदिवासी समुदाय का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को रहटगांव क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में आदिवासी महिला-पुरुषों ने हरदा तक पैदल मार्च निकाला। जानकारी के अनुसार, प्रस्तावित गंजाल मोरन परियोजना से क्षेत्र के कई आदिवासी गांव प्रभावित होने की आशंका है।